Newsछत्तीसगढ़

सरकारी कार्यक्रमों में कोसा और कॉटन के वस्त्र पहनने के निर्देश, खादी, हाथकरघा और पारंपरिक वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामोद्योग विभाग ने नई पहल।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ में विभागीय बैठकों, शासकीय कार्यक्रमों और आधिकारिक आयोजनों में अधिकारियों-कर्मचारियों को खादी, कोसा और कॉटन के पारंपरिक वस्त्र पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह संचालक एवं प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तर के कार्यालयों में प्रत्येक सप्ताह एक दिन पारंपरिक परिधान अपनाने का सुझाव दिया गया है।

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय वस्त्रों की मांग और बिक्री बढ़ाने के साथ बुनकरों, कारीगरों तथा महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इससे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!