Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

परिवहन कार्यालय परिसर में रोपे गए 80 पौधे, हरियाली का दिया संदेश।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला परिवहन कार्यालय परिसर अंजनी में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के निर्देशन तथा जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पौधारोपण कार्य संपन्न हुआ।इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 80 पौधे लगाए गए। इनमें 5 नीम, 5 बरगद, 5 पीपल, 15 जामुन, 5 बीही, 15 आम, 20 गुलमोहर तथा 5 आंवला के पौधे शामिल हैं। विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का चयन कर कार्यालय परिसर को अधिक हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में पहल की गई।पौधारोपण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने की जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उनका रोपण करना।कार्यक्रम में परिवहन कार्यालय के सभी स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस पहल से कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सकारात्मक संदेश मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!