Newsछत्तीसगढ़

मां चंद्रहासिनी के दरबार में पहुंचे सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ आर.एस. नायक, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

सारंगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आर.एस. नायक ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां चंद्रहासिनी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल मां चंद्रहासिनी मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। महानदी के तट पर स्थित इस मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन होता है। विशेष पर्वों और नवरात्रि के अवसर पर यहां भक्तों की बड़ी संख्या उमड़ती है।सीईओ आर.एस. नायक द्वारा मां चंद्रहासिनी के दर्शन किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद यह धार्मिक प्रसंग चर्चा में है। माता रानी के दरबार में पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!