Newsछत्तीसगढ़

नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत हरिहर ऑक्सीजोन द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन:20 लोगो ने भरा नेत्रदान संकल्प फॉर्म।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति एवं सक्षम संस्थान दृष्टि प्रकोष्ठ बिलासपुरके संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत आज प्रातः मुख्य डाकघर से नेत्रदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा मृत्यु के पश्चात नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति के संरक्षक डॉ. एल.सी. मढ़रिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महान मानवीय सेवा है। किसी व्यक्ति के नेत्रदान से दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।रैली में पर्यावरण व सामाजिक संगठन हरिहर ऑक्सीजोन समिति के महिला व पुरुष सदस्यों, दृष्टि प्रकोष्ठ के प्रान्त प्रमुख रेखा मदन मोहन गुल्ला ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने “जीते-जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान” “नेत्रदान महादान” “जिंदा रहे मौत के बाद भी” जैसे प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा 20 लोगो द्वारा नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरवाए गए। आयोजकों ने कहा कि नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति के संयोजक भुवन वर्मा, सहसंयोजक डॉ. शंकर यादव,अध्यक्ष संजय वर्मा,सक्षम दृष्टि प्रकोष्ठ प्रान्त प्रमुख रेखा मदन मोहन गुल्ला,,जी एल कश्यप , किशोर दुबे, एस पी रजक, मोहित श्रीवास पंकज कुंभज ,किरण तारा साहू ,संतोषी वर्मा डॉ अनपूर्ण यादव ,ममता गुप्ता, आरती अजय रजक,हितेश चौहान ,ओ पी गुप्ता कालू गंभीर, योगेश गुप्ता,सनी साहू,सहित समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आयोजकों ने जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन से अपील की कि नेत्रदान के इस पुनीत अभियान से जुड़ें और किसी के जीवन में दृष्टि का प्रकाश लाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!