Newsछत्तीसगढ़

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

पितृ मोक्ष के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित महा विशाल श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मंगलवार 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजक एकता युवा मंच डाक-बंगला कोटा में कथा आचार्य रविनंदन जी के मुखारविंद से भक्तों कथा श्रवण करायेंगे कलश यात्रा पंडाल से संगीत मय बैंड बाजा के साथ चंडी माता चौक,राधा कृष्ण मंदिर रेलवे स्टेशन होते शनि मंदिर से जल लेकर पुनः कथा पंडाल तक भव्य कलश यात्रा पहुंची , श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में सहभागिता की।कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। वहीं श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।कलश यात्रा के समापन के पश्चात विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद्भागवत कथा पुराण का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व, भगवान श्रीकृष्ण की महिमा तथा भक्ति मार्ग का वर्णन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!