
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही /सर्वव्यापी/
संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रकाश पर्व एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मानस तीर्थ सोनकुंड, सोन बचरवार में समरसता दीप महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ l जहां संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांलुओं ने पूजा अर्चना की एवं उनके सामाजिक न्याय, समानता और मानवतावादी विचारों को अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया
l इस सुअवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने कहा – देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की अहवान पर न्याय और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रकाश पर्व एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे देश और विश्व में सामाजिक समरसता का संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, हमें भी संत शिरोमणि रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरुरत है
l प्रकाश पर्व के इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने तीन लाख और क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति पूर्णिमा कपूर पैकरा ने दो लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की l कार्यक्रम मुख्य रूप से सर्व अनुसूचित जाति समाज संगठन के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल रैदास के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ
l इस सुअवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष अजीत उपेंद्र बहादुर सिंह, सभापति पूर्णिमा कपूर पैकरा, सभापति राधा मुरारी रैदास, रविदास समाज के अध्यक्ष होरीलाल रैदास, विजय राठौर, कपूर पैकरा, चंद्रभान सिंह, शंकर चौधरी, लाल बहादुर कौशिक, परसराम चौधरी, जगदीश चौधरी, लदेर जी, प्रवीण कौशिक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल रहे l कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से अजय चौधरी एवं राकेश चौधरी द्वारा संपन्न कराया गया l



