Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में 6 सितंबर को जुटेंगे रोलर स्केटिंग के 180 से अधिक खिलाड़ी..चतुर्थ इंटर क्लब ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 27 मान्यता प्राप्त क्लब होंगे शामिल।

बिलासपुर, भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

शहर में रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से चतुर्थ इंटर क्लब ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 6 सितंबर, रविवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शहर के हृदय स्थल स्थित पिंक ग्राउंड स्केटिंग रिंक, गर्ल्स डिग्री कॉलेज (जीडीसी) में सुबह 9 बजे से होगा।प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन रॉयल स्केटिंग क्लब बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है। इसके को-स्पॉन्सर्ड के रूप में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) बिलासपुर तथा NSA सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य रोलर स्केटिंग संघ से मान्यता प्राप्त लगभग 27 क्लब एवं यूनिटों के 180 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।एकदिवसीय प्रतियोगिता आगामी माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें खिलाड़ी अपने खेल कौशल, हुनर और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में स्क्वॉड, इनलाइन, स्पीड इनलाइन, टॉय एवं टेनासिटी इवेंट में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह में बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री रजनेश सिंह के कर-कमलों से कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।रोलर स्केटिंग संघ के प्रशिक्षक विशाल रॉय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी से बिलासपुर में रोलर स्केटिंग खेल को नई ऊर्जा मिलेगी।यह जानकारी रोलर स्केटिंग क्लब के सह सचिव राजेश सूर्यवंशी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!