विकास नंद/ सर्वव्यापी
जिला पंचायत महासमुंद की सामान्य सभा की बैठक 31 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल करेंगी।
बैठक में शिक्षा, कृषि, सहकारिता, वन, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी, स्वास्थ्य, जल संसाधन, समाज कल्याण, विद्युत, पशुपालन, मत्स्य, समग्र शिक्षा तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा होगी।
सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।




