Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल सरायपाली ने किया गुरु वंदन, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल सरायपाली द्वारा पदमपुर रोड स्थित शिव मंदिर में भारतीय संस्कृति, आस्था और गुरु परंपरा के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गुरु परंपरा के महत्व को स्मरण करते हुए समाज में संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर, महामंत्री डॉ. प्रकाश पटेल, विदित धनानिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उद्धव नंद, गजेंद्र ठाकुर, मुरली नायक, नेहा अग्रवाल, कन्हैया पटेल, चंद्रमणि भोई, मनोज दास, रणजीत सिंह सलूजा, मोतीलाल पटेल, शिवा जायसवाल, युगांत मीरी, एल्डरमैन मनोज आदित्य, घांसी विश्वकर्मा, टिंकू बाघ, अमित साहू, आदर्श गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!