
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

श्री बाबा कुटिया हनुमान मंदिर मरहीकापा , कोरीपारा (करगीखुर्द) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले श्री रुद्राभिषेक का पावन शुभारंभ अमित मिश्रा महाराज वृंदावन वाले के द्वारा विधि विधान से आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा से ओतप्रोत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले 8 वर्षों से बाबा कुटिया हनुमान मंदिर में गुरु जी राजारामदास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री रूद्र निर्माण कर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया जाता है, जिसमें मरही कापा, कोरीपारा करगीखुर्द, एवं आसपास के ग्रामीण श्रद्धालु जन सहित कोटा के भी भक्तजन शामिल होते हैं । इस वर्ष भी पवित्र श्रावण माह में 10 अगस्त 2026 को प्रथम दिन श्री रुद्र निर्माण कर रुद्राभिषेक अमित शर्मा महाराज वृंदावन वाले के द्वारा बहुत ही श्रद्धा और विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराया गया। तत्पश्चात ग्रामीण जनों विशेष कर महिलाएं एवं कन्याओं ने और ग्रामीण जनों के साथ भजन कीर्तन करते हुए गांव के तालाब में विसर्जन किया गया । हनुमान मंदिर के गुरु जी राजारामदास जी महाराज एवं अमित मिश्रा के द्वारा ग्रामीण भक्तजनों से निवेदन किया गया कि इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में 17 अगस्त तक प्रति दिवस सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य के सहभागी बने और प्रभु भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।




