GPMNewsछत्तीसगढ़

दो जगह तिरंगा, एक बड़ा संकल्प: मुकेश दुबे ने नगर पालिका से गांधी चौक तक दिया गौरेला बदलने का संदेश।

नूर मोहम्मद,जिला ब्यूरो चीफ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

स्वतंत्रता दिवस पर गौरेला में सिर्फ तिरंगा ही नहीं लहराया, बल्कि शहर के विकास और बदलाव का संकल्प भी बुलंद हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर पहले नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और इसके बाद शहर के हृदयस्थल ऐतिहासिक गांधी चौक पहुंचकर तिरंगा फहराया। नगर पालिका परिसर से गांधी चौक तक उनके इस क्रम ने समारोह को खास बना दिया।

नगर पालिका से गांधी चौक तक गूंजा राष्ट्रप्रेम

नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा, पार्षदगण, एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता सहित अधिकारीकर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।इसके बाद मुकेश दुबे गांधी चौक पहुंचे, जहां नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित समारोह में उन्होंने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहरते ही गांधी चौक राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में नागरिकों और स्कूली बच्चों की मौजूदगी ने समारोह में उत्साह भर दिया।

मुकेश दुबे बोले-तिरंगा सम्मान ही नहीं, जिम्मेदारी भी

अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि आजादी हमें वीर शहीदों के बलिदान से मिली है। तिरंगे का सम्मान केवल उसे सलामी देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना ही सच्ची देशभक्ति है।उन्होंने कहा, “हर घर तिरंगा हमारा अभिमान है, हमारा स्वाभिमान है।” साथ ही नगरवासियों से स्वच्छता, विकास और जनभागीदारी को लेकर आगे आने का आह्वान किया।

गांधी चौक से उठी ‘स्वच्छ-विकसित गौरेला’ की आवाज

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मुकेश दुबे ने नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित गौरेला बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जनता एक साथ आगे बढ़ेंगे, तभी गौरेला को बेहतर और विकसित शहर का स्वरूप दिया जा सकेगा।

मिठाई के साथ हुआ समारोह का समापन

समारोह के दौरान गांधी चौक पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के बीच नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण किया गया।नगर पालिका कार्यालय से गांधी चौक तक दो स्थानों पर तिरंगा फहराकर मुकेश दुबे ने स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे स्वच्छता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प से जोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!