Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

ऊर्जा से स्वावलंबन और बिहान से आजीविका: झलप में सीईओ अनुपमा आनंद ने किया योजनाओं का निरीक्षण।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम झलप का दौरा कर पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं स्व-निर्मित उत्पादों का भी अवलोकन किया।

सीईओ अनुपमा आनंद ने वात्सल्य महिला क्लस्टर संगठन, झलप के अंतर्गत वेंडर के रूप में कार्य कर रहीं सोलर दीदी काजल साहू के घर पहुंचकर पीएम सूर्य घर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद काजल साहू ने अपने निवास पर 2 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। सीईओ ने उनके कार्य की सराहना करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने तथा सोलर पैनल स्थापना के कार्य को व्यापक स्तर पर विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया।

भ्रमण के दौरान अनुपमा आनंद ने बिहान के जय भवानी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे बांस की हस्तकला सामग्री, अचार, बड़ी, पापड़, मसाले सहित विभिन्न स्व-निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया।उन्होंने समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक पैकेजिंग एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा आजीविका गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

आनंद ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और नए बाजारों से जुड़कर आय के साधनों को बढ़ाएं तथा आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें।

इस अवसर पर जिले से एपीओ त्रिवेणी, डीपीएम श्री शिवदे सिंह सहित क्लस्टर संगठन की पदाधिकारी बहनें एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!