
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
जांजगीर-चांपा जिले के बोड़सरा गांव के होनहार छात्र समीर टोप्पो ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है।समीर का चयन एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज जांजगीर चांपा में हुआ है। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे समीर अब डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना पूरा करेंगे।समीर टोप्पो ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवारजनों को दिया है। उनके पिता अगास राम टोप्पो एन एम ट्रेनिंग सेंटर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं।वर्तमान में समीर का परिवार न्यू हॉस्पिटल कॉलोनी जांजगीर में निवासरत है।समीर के एम बी बी एस में चयन की खबर मिलते ही बोड़सरा गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों और शुभचिंतकों ने समीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समीर की सफलता ने गांव के युवाओं के लिए भी एक मिसाल कायम की है।




