Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जनदर्शन में उमड़ी जनता की उम्मीदें: 56 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों से जुड़े कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा के भीतर प्रभावी निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।जनदर्शन के दौरान ग्राम खैरखुर्द के ग्रामीणों ने शासकीय हाई स्कूल में निर्धारित शुल्क से अधिक फीस वसूले जाने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं पिथौरा विकासखंड के ग्राम नवागांव कला की धनेश्वरी पटेल ने अपनी छोटी दुकान का विस्तार करने के लिए स्वरोजगार ऋण उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम रुमेकेल के मनोज महानंद ने अपनी माता के उपचार हेतु संजीवनी सहायता राशि की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके अलावा ग्राम पंचायत भोरिंग के ग्रामीणों ने भोरिंग-अछोला मार्ग के सुधार की मांग रखी।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण, भूमि अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!