
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/सर्वव्यापी/
इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने इंटक परिवार के साथ एक बार फिर किसानों और आदिवासीयों की विभिन्न समस्याओ को लेकर जीपीएम कलेक्टर और एसपी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा है
l मामले के अनुसार ग्राम पंचायत कसईबहरा के मजदूरों को ज्यादा मजदूरी देने का प्रलोभन देकर तेलंगाना, महाराष्ट्र ले जाकर रेलवे पेटी ठेकेदार अनुज राजा हरसपुर यू.पी. एवं सोनू रमेश रेड्डी के द्वारा काम कराया गया और बाद में उनकी मजदूरी नहीं दी गई, साथ ही मजदूर गोलू सिंह गोंड का मोबाइल भी छीन कर रख लिया गया और मजदूरों को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा l किसी प्रकार बड़ी मुश्किल से मजदूर गोलू सिंह गोंड वहां से अपने आप को छुड़ा कर बुरी हालत में अपने गांव कसईबहरा थाना गौरेला पहुंचा और अपनी सारी परेशानी जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर बताई l जिसके बाद इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने पेटी ठेकेदारों से सीधे फोन पर बात कर मजदूरों की मजदूरी एवं मजदूरों को तत्काल बंधक से मुक्त करने की बात कही l लेकिन पेटी ठेकेदारों ने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस ने इंटक परिवार एवं मजदूरों के साथ सोमवार दिनांक -27 जुलाई 2026 को जीपीएम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मामले से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
l जहां पुलिस अधिक्षक से मुलाकात नहीं हुई जिसके बाद इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कलेक्टर से मुलाकात कर मामले की सारी जानकारी लिखित में दी है l जिसके बाद कलेक्टर विजय दयानंद के. ने खुद मजदूरों से सारी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कार्रवाई कराई जाएगी
l वहीं दूसरा मामला भी ग्राम कसईबहरा के गरीब आदिवासी निरंजन भैना पिता स्व. बहादुर सिंह भैंना का है जिसके पैतृक जमीन पर जबरदस्ती शेष राम पिता तुलसी राम भैना निवासी कसईबहरा ने कब्जा कर लिया है जिसके खिलाफ लिखित शिकायत भी दी गई l इसके पहले भी गरीब किसान ने अन्य शिकायत थाना गौरेला, पुलिस अधीक्षक, राजस्व विभाग एसडीएम, तहसीलदार को दी है लेकिन आज तक कोई कारवाई नहीं हुई l इसके पहले भी गरीब परिवार के साथ शेषराम के द्वारा मार-पीट किया गया था l जिसमे निरंजन भैना का सर फट गया था और दस टांके भी लगे थे l आज तक कहीं से कोई भी ठोस कारवाई नहीं होता देख पीड़ित ने “मजदूरों के मसीहा” कहे जाने वाले इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी का दरवाजा खटखटाया
l पीड़ित के लिखित शिकायत और सारे दस्तावेज देखने के बाद इंटक अध्यक्ष ने कहा कि ये तो पूरी तरह गरीब परिवार के साथ नाइंसाफी हो रही है l सारा दस्तावेज निरंजन भैना के पक्ष में है और कोर्ट का भी आदेश है उसके बाद इस तरह की घटना कहीं ना कहीं राजस्व और पुलिस विभाग के ऊपर सवाल खड़े करने वाले हैं
l इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इंटक परिवार के साथ प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने जीपीएम कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक एवं थाना प्रभारी गौरेला को लिखित शिकायत दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल सामने वाले दोषी को उठा कर थाने ले आई l जहां थाना प्रभारी गौरेला ने आगे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
l ततपश्चात् इंटक अध्यक्ष ने तीसरा मामला भी गौरेला निवासी नरेन्द्र सोनकर, लेवर ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिक्षक एवं थाना प्रभारी को दी जिसके अनुसार मजदूर विनोद सोनी, निवासी कोरजा से मकान में नल फिटिंग लाइट का सारा काम कराने के बाद भी अनावेदक कई साल से उसकी मजदूरी आज दूंगा कल दूँगा करते हुए घुमा रहा था और बाद में मजदूर विनोद सोनी को धमकी देते कहां की तेरा पैसा नहीं दूँगा
l जहां शिकायत करना है कर देना जिसके बाद मजदूर विनोद सोनी अपनी पीड़ा लेकर जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में पहुंचा और अपनी परेशानी लिखित में दी
l जिसके बाद इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने लेवर ठेकेदार नरेंद्र सोनकर पिता किशोर सोनकर निवासी वार्ड नंबर – 15 नगर गौरेला को फोन कर जिला कार्यालय बुलाया और आपस में समझौता कराने की नसीहत दी, लेकिन नरेन्द्र सोनकर के द्वारा यह बोला गया कि जो करना है करते रहो मेरा कुछ नहीं होगा
l जिसकी भी शिकायत थाना प्रभारी गौरेला और पुलिस अधिक्षक को दी गई है और नरेन्द्र सोनकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है
l साथ ही मजदूर विनोद सोनी की मजदूरी का पैसा भी ब्याज सहित दिलवाने की मांग की है
l अपने काम के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले “मजदूरों के मसीहा” कहे जाने वाले इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने यह बात साबित कर दी है कि जिस दिन से इंटक संगठन ने उन्हें भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है तब से लगातार बिना थके और रुके इन्होंने मजदूर, गरीब, किसान, आदिवासियों के किसी भी समस्या को लेकर काम करते हमेशा दिखाई देते हैं l इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी कि कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेश संगठन ने उन्हें प्रदेश सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी है
l ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी, राकेश पुरी, जिला सचिव आबिद भाई, जिला महामंत्री गोमती पुरी, महिला जिला उपाध्यक्ष धन कुंवर, यशोदा, जिला कार्यालय प्रभारी ओमकार पांडे, जिला महामंत्री इंटक मदन मोहन पंचायत अध्यक्ष पतरकोनी गरीब परिवार निरंजन भैना, नरेंद्र चौधरी, पीड़ित मजदूर गोलू सिंह गोंड एवं काफी संख्या में इंटक परिवार के सदस्य एवं मजदूर शामिल रहे l




