Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जन आशीर्वाद कार्यालय में मनाया गया भाजपा नेता स्वर्ण सिंह का जन्मदिन, पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा का जन्मदिन जन आशीर्वाद कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर जन आशीर्वाद कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने स्वर्ण सिंह सलूजा को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज दास, अधिवक्ता विदित धनानिया, रंजीत सिंह आहूजा, अख्तर, शिवा जायसवाल, अधिवक्ता एच.के. नायक, आदर्श गुप्ता, मनोज आदित्य, रिंकू उबोवेजा, मोतीलाल पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!