
विकास नंद/ सर्वव्यापी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही देश और समाज के हित में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।




