Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

गांजा तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंची महासमुंद पुलिस, गुजरात से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के आनंद जिले से गांजा मंगाने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने तस्करी नेटवर्क की तीनों कड़ियों—गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सोर्स, परिवहनकर्ता कैरियर और गांजा मंगाने वाले डेस्टिनेशन पॉइंट—पर कार्रवाई की है।

थाना सिंघोड़ा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान वोहरा जावेद भोई (43 वर्ष) और मलिक जाकिर हुसैन उर्फ मंत्री (62 वर्ष), निवासी बोरसद, जिला आनंद, गुजरात के रूप में हुई है। दोनों को 26 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कंटेनर से मिला था 120 किलो गांजा

मामले की शुरुआत 11 सितंबर 2026 को हुई थी। मुखबिर की सूचना पर सिंघोड़ा पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर वाहन की तलाशी ली थी। वाहन के पीछे रखी चार प्लास्टिक बोरियों से कुल 120.060 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 60 लाख 3 हजार रुपये आंकी गई थी।कंटेनर चालक वसीम शाह और परिचालक अय्यूब खान ने पूछताछ में गांजा संबलपुर, ओडिशा से गुजरात ले जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने गांजा, कंटेनर और दो मोबाइल फोन सहित कुल 70 लाख 8 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ओडिशा के मुख्य सोर्स की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले की जांच में गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सोर्स राजेश बेहेरा उर्फ राहुल बेहेरा (36 वर्ष), निवासी भीतरपद, जिला देवगढ़, ओडिशा को 11 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया था।इसके बाद पुलिस गांजा मंगाने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी रही। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, उनके मोबाइल फोन के डाटा का तकनीकी विश्लेषण और प्राप्त जानकारियों की कड़ी जोड़ते हुए गुजरात के आनंद जिले में बैठे नेटवर्क के मुख्य डेस्टिनेशन पॉइंट तक पुलिस पहुंची।

तस्करी नेटवर्क की तीनों कड़ियों पर कार्रवाई

महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई में अब तक गांजा परिवहन करने वाले दो कैरियर, गांजा उपलब्ध कराने वाला एक मुख्य सोर्स और गांजा मंगाने वाले दो मुख्य आरोपियों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में इंड-टू-इंड कार्रवाई, वित्तीय जांच और पूरे नेटवर्क की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जब्त संपत्ति का विवरण:120.060 किलोग्राम गांजा – 60,03,000 रुपयेकंटेनर वाहन – 10,00,000 रुपयेदो मोबाइल फोन – 5,500 रुपयेकुल जब्त संपत्ति – 70,08,500 रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!