Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

हर बूथ पर 10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य, किसानों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर।

विकास नंद/सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरायपाली रेस्ट हाउस में किसान मितान गठन कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रत्येक बूथ पर 10 किसान मितान बनाने के लक्ष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझने तथा केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव और किसान-किसान तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी राजेश साहू, जिला प्रभारी कैलाश पंडा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा जिला महासमुंद के अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के महापुरुषों के तैलचित्रों पर पूजन-अर्चन के साथ हुआ। अतिथियों का तिलक-वंदन एवं भाजपा गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल ने कार्यशाला के उद्देश्य और किसान मितान की संगठनात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने कहा कि किसान मितान संगठन और किसानों के बीच महत्वपूर्ण संवाद सेतु के रूप में कार्य करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 10 किसान मितान का गठन कर किसानों से निरंतर संपर्क स्थापित किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

वक्ताओं ने कहा कि किसान मितान के माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि और किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही किसानों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को संगठन तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। इससे किसान मोर्चा की जनसंपर्क गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी।कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर 10 किसान मितान बनाने, किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा गांव-गांव और किसान-किसान तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, विपिन उपवेजा, विद्या चरण चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर एवं माधव साव, जिला मंत्री शेर सिंह यादव, रोहित नायक, रोहित साहू तथा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मकरध्वज साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में यह कार्यशाला महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!