Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कल गढ़फुलझर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय, रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में होगा वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

रामचंडी दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का उनका दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद वे पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गढ़फुलझर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:20 बजे गढ़फुलझर हेलीपैड पर उनका आगमन होगा।दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में आयोजित रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री का प्रस्थान प्रस्तावित है।

धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संगम

रामचंडी दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर होगा। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित उपस्थिति से आयोजन को विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है।गढ़फुलझर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रम के दौरान होने वाली गतिविधियों पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!