Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का।

विकास नंद /सर्वव्यापी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे।भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर माता हासी देवी की छवि अंकित है। सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। यह सिक्का माता हासी देवी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास है।पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता हासी देवी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर है। कार्यक्रम में संत डॉ. युधिष्ठिर लाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और देशभर से आए सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!