Newsछत्तीसगढ़

आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अब ऑनलाइन, हर माह दिखेगी उपस्थिति।

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं की जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है।आश्रम-छात्रावास प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के होम पेज पर प्रवेशित सभी विद्यार्थियों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। आम नागरिक पोर्टल के “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेनू पर क्लिक कर छात्र-छात्राओं से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।इस व्यवस्था के तहत शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक माह की विद्यार्थियों की उपस्थिति भी अगले माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।इसके अलावा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) से लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी पोर्टल के “नया क्या है” टैब पर देखी जा सकेगी।इस ऑनलाइन व्यवस्था से आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी और उपस्थिति सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने के साथ ही व्यवस्थाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!