
विकास नंद /सर्वव्यापी
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन 14 अगस्त 2026 को किया जाएगा। आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद से सुबह 8 बजे शुरू होगा।स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक एवं नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करना है।जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला संगठनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघों, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड, एनएसएस, रेडक्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग तथा मीडिया प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तिरंगा दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करें तथा स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर को जनभागीदारी के साथ यादगार बनाएं।




