Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

शिक्षकों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को बनाएंगे सुरक्षित डिजिटल नागरिक।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली विकासखंड स्तरीय डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र नायक ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ किया।कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों एवं व्याख्याताओं के लिए यह प्रशिक्षण 18 से 20 अगस्त 2026 तक दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 1 से 3 बजे तक निर्धारित है। विकासखंड के 38 संकुलों से शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण में शामिल होकर डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के उपायों की जानकारी दी जा रही है। शिक्षक इन जानकारियों को विद्यार्थियों तक पहुंचाकर उन्हें साइबर खतरों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मास्टर ट्रेनर सुलाब सिंहा महापात्र एवं चिरंजीत मुखर्जी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से साइबर सुरक्षा की बारीकियों, डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न साइबर खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का आयोजन एनआईआईटी फाउंडेशन एवं सिस्को इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।प्रशिक्षण प्रभारी सुशील चौधरी, संकुल समन्वयक मंदिर सरायपाली, किशोर पटेल, संकुल समन्वयक कनकेवा, राजेश कुमार पटेल, संकुल समन्वयक चारभाठा तथा विद्याधर साहू, संकुल समन्वयक झिलमिला की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल तकनीक एवं साइबर सुरक्षा के प्रति दक्ष बनाना तथा उनके माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक के रूप में तैयार करना है। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!