Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

पिरदा महाविद्यालय में सहकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,सहकारिता से सामाजिक-आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा।

विकास नंद/सर्वव्यापी

शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को सहकारिता के महत्व, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से सहकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक विकास, सामूहिक प्रयास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. आर. बंजारे रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्हैया नायक उपस्थित रहे। वहीं मंचासीन अतिथियों में डॉ. अंकित भोई, डॉ. मकरध्वज राणा, अनिल दीवान एवं अजय भोई शामिल रहे।मुख्य वक्ता एस. आर. बंजारे ने सहकारिता को विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके सिद्धांतों और व्यवहारिक उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से सामूहिक प्रयासों को मजबूत कर सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति दी जा सकती है।प्राचार्य बृजलाल पटेल ने सहकारिता के जरिए आपसी सहयोग, सामूहिक जिम्मेदारी और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से सहकारिता की भावना को अपने व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान उद्बोधन के पश्चात क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंजलि नायक ने प्रथम, अशोक बंजारा ने द्वितीय, शबनम शेख ने तृतीय, मनीषा पटेल ने चतुर्थ तथा दीपा प्रधान ने पंचम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन कश्यप प्रधान ने किया। प्रशिक्षण में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके सिद्धांतों को व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहयोग, एकता और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!