Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

संविधान दिवस पर पिरदा महाविद्यालय में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से संविधान के महत्व और डॉ. आंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य बृजलाल पटेल के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मकरध्वज राणा के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य बृजलाल पटेल ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की उद्देशिका का वाचन कराई। अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक प्रविंद पटेल ने भारतीय संविधान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संविधान निर्माण में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी दी। वहीं हिंदी के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंकित भोई ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार से बताया।इस अवसर पर बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा मनीषा पटेल, सोनम पटेल, हिमांशु कन्हेर तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मंजु खूंटे ने संविधान दिवस पर भाषण प्रस्तुत कर संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को रेखांकित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!