
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तथा पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के सह आयोजत्व में दिनांक 23.11.2026 को ‘‘मानव तस्करी तथा महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण’’ विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक पं. रविशकंर विश्वविद्यालय सभागार में किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभांरभ राज्यपाल रमेन डेका के करकमलो से मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग लक्ष्मी राजवाड़े जी, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य तथा अन्य सम्माननीय गणों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्देश्य संबंधित विषयों पर प्रतिभागियो को व्यवहारिक जागरूक, कानूनी प्रावधानों, पुलिस की भूमिका, जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया तथा पीडित महिलाओं के संरक्षण एंव सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण पहलू पर परिचर्चा कर इन अधिनियमों तथा प्रावधानों को और भी प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक सुझाव तथा कार्यवाही सुनिश्चित करना है।इस कार्यशाला में इन विषयों पर कार्य करने वाले विषय विशेषज्ञ, माननीय न्यायपालिका से जुड़े हुए अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन से जुड़े हुए संवेदनशील अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालयो तथा प्रमुख शिक्षण संस्थानों, स्वैच्छिक संस्थाओं तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं परामर्शक उपस्थित रहेगे। कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सेशन में मानव तस्करी विषय पर छत्तीसगढ़ के परिवेश में गंभीर चर्चा की जाएगी। इस सेशन की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरूण देव गौतम के द्वारा किया जाएगा। माननीय न्यायपालिका से आमंत्रित न्यायाधीश, रविकांत (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट को फाउंडर शक्ति वाहिनी) तथा न्यायिक पदाधिकारी एवं अन्य विषय विशेषज्ञ पेनलिस्ट होंगे। कार्यशाला के द्वितीय तकनीकी सेशन में महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के क्रियान्वयन विषय पर परिचर्चा की जाएगी। इस सेशन की अध्यक्षता संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव के द्वारा की जाएगी माननीय न्यायपालिका से आमंत्रित न्यायाधीश, वक्ता के रूप में एंड्रीडीमेलो (डायरेक्टर ऑफ मजलिस सेंटर आफ लॉ) तथा न्यायिक पदाधिकारी एवं अन्य विषय विशेषज्ञ पेनलिस्ट होंगे। कार्यशाला के तृतीय तकनीकी सेशन में शैक्षणिक परिपेक्ष के अंतर्गत प्रोफेसर डॉ. प्रियम्बदा (सीडब्लूएस), नीति आयोग के प्रतिनिधि प्रोतिति साहा, डालसा से अविनाश दुबे, मनोचिकित्सक सोनिया परियर उपस्थित होंगे।कार्यक्रम का समापन छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया जायेंगा। इस अवसर पर मंत्री, महिला बाल विकास विभाग लक्ष्मी राजवाड़े, डाॅ. ममता साहू अध्यक्ष छ.ग. राज्य महिला आयोग एवं सरला कोसरिया ( सदस्य), प्रियम्वदा सिंह जूदेव सदस्य, ओजस्वी मण्डावी, सदस्य, दीपिका सोरी सदस्य, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, संचालक रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम मेें पुलिस विभाग से आए प्रतिभागी, न्यायिक अधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण महिला एवं बाल विकास के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागी, उच्च शिक्षा विभाग से प्रतिभागी, विधि छात्र, छात्राएं, स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विषय विशेषज्ञ आदि लगभग 500 प्रशिक्षार्थी उपस्थित होंगे।




