Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

स्थानीय अवकाश के चलते 18 नवंबर को ही बनेंगे दिव्यांगता और मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र ,20 नवंबर को नामदेव जयंती एवं देवउठनी एकादशी पर मेडिकल बोर्ड की नियमित सेवाएं रहेंगी बंद।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिला चिकित्सालय महासमुंद में संचालित मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाणपत्र एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की निर्धारित व्यवस्था में आगामी सप्ताह के लिए बदलाव किया गया है। अब दोनों प्रकार के प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया बुधवार 18 नवंबर को एक ही दिन पूरी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्रों का सत्यापन, नवीनीकरण एवं नवीन प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। वहीं, प्रत्येक शुक्रवार को हितग्राहियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं।लेकिन 20 नवंबर शुक्रवार को नामदेव जयंती एवं देवउठनी एकादशी के अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के कारण मेडिकल बोर्ड की नियमित सेवाएं बंद रहेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगता एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया 18 नवंबर बुधवार को एक साथ संपन्न करने का निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने संबंधित हितग्राहियों से अपील की है कि वे प्रमाणपत्र बनवाने, सत्यापन एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए 18 नवंबर को जिला चिकित्सालय महासमुंद पहुंचें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!