Newsछत्तीसगढ़

मुंगेली की राजनीति में अपनों के बीच ही बेगाने हुए विधायक!

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में मुंगेली विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले जी की अनदेखी, यहां तक कि उनके पूर्व मंत्री पदनाम का उल्लेख नहीं होना, कई सवाल खड़े करता है।हैरानी की बात है कि जिस नेता ने वर्षों तक मुंगेली विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया, जो अपनी पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं, आज उन्हीं को सम्मान और उचित स्थान दिलाने में उनकी अपनी पार्टी के लोग और जिले के प्रशासनिक अधिकारी उदासीन नजर आ रहे हैं।आखिर यह महज एक प्रशासनिक चूक है या फिर राजनीतिक उपेक्षा का कोई बड़ा संकेत?मुंगेली की राजनीति में अजेय योद्धा कहे जाने वाले मोहले जी को जब अपने ही लोगों के बीच सम्मान और पहचान के लिए जूझना पड़ रहा है, तो आम कार्यकर्ताओं और जनता की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।सवाल सिर्फ एक आमंत्रण पत्र का नहीं, बल्कि राजनीतिक सम्मान, वरिष्ठता और संगठन में आपसी तालमेल का है। जो अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे आम कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात कैसे करेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!