Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद जिले में 8.05 लाख मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में शामिल, 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का मौका।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) शुरू हो गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया की बैठक आयोजित कर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया।उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि जिले की चार विधानसभा सीटों सरायपाली, बसना, खल्लारी एवं महासमुंद के कुल 1161 मतदान केंद्रों में 8 लाख 5 हजार 424 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज हैं। इनमें 4 लाख 838 पुरुष, 4 लाख 4 हजार 578 महिलाएं और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं।मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं नाम विलोपन के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति की जा सकेगी। प्राप्त आवेदनों का निराकरण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!