Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जनदर्शन में 50 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिखाई गंभीरता, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।

विकास नंद/सर्वव्यापी

आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें और मांगें रखीं। ग्राम कांपा निवासी साजिद खान ने आम रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं ग्राम मुंगई माता निवासी देवी सिंह ने एग्रीस्टैक पंजीयन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि एवं विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, डीसीएस, अतिक्रमण और राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। नागरिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!