
विकास नंद/ सर्वव्यापी

चक्रवात ‘अर्नब’ से बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल नुकसान झेल रहे किसानों को राहत दिलाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश में अब तक फसल क्षति की 59,666 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 88 मामलों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।राज्य सरकार ने बीमा कंपनियों को सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर सर्वेयर नियुक्त करने और 10 दिनों में सर्वेक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के उपरांत पात्र किसानों को 15 दिनों के भीतर बीमा दावा राशि सीधे बैंक खातों में भुगतान की जाएगी।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं। सरकार का उद्देश्य प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समय पर राहत उपलब्ध कराना है।



