तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्यागीकरण संस्थान (एमगिरी), वर्धा की ओर से स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 (2026) के अंतर्गत मंगलवार, 27 अक्टूबर को माधवराव सप्रे सभागार में ई-कचरे का प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं निपटान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में समाजकार्य परास्नातक की छात्रा श्रीयांसी सतरूपा ने प्रथम स्थान, जनसंचार विभाग के अभय दुबे ने द्वितीय स्थान तथा राजनीति विज्ञान विभाग के जयकरण दान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षक के रूप में एमगिरी के स्वच्छता विशेष अभियान के नोडल अधिकारी एवं प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. कमलेश तिवारी, विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गीता शाहू एवं जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे ने भूमिका निभायी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में एमगिरी 90.4 एफ.एम रेडियो के स्टेशन समन्वयक स्वानंद कळंबे, स्टेशन प्रबंधक राधिका लोखंडे, रेडियो जॉकी अश्विनी नेहारे ने सहयोग किया।
विजेताओं को एमगिरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।



