Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

खरीफ सीजन में किसानों को मिला भरपूर सहयोग, छत्तीसगढ़ में 98 प्रतिशत बोनी पूर्ण..खाद-बीज और कृषि ऋण की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को मिली बड़ी राहत : मनोज दास

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद, बीज और कृषि ऋण की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में 1 सितंबर तक 47.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 98 प्रतिशत है।किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब तक 12.48 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, लक्ष्य से अधिक 16.87 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण सुनिश्चित कर किसानों के लिए खाद की उपलब्धता को मजबूत बनाया गया है।कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में चालू खरीफ सीजन में किसानों को 7,834.96 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण भी वितरित किया जा चुका है।इस उपलब्धि पर मनोज दास ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों को समय पर खाद-बीज, कृषि ऋण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर सरकार समृद्ध खेती और खुशहाल किसान की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!