Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

अवैध गांजा नेटवर्क पर वार, आपरेशन निश्चय को मिल रही सफलता,पुणे से मुख्य आरोपी हुआ गिरफतार।

विकास नंद (सर्वव्यापी)

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के मामले की कड़ी-दर-कड़ी जांच करते हुए पुलिस ने गांजा मंगाने वाले कथित मुख्य आरोपी संग्राम उर्फ चंदन सिंह (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 23 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी तक पहुंचने के लिए पहले गिरफ्तार किए गए वाहन चालक से मिली जानकारी और जब्त मोबाइल फोन के डेटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर पुलिस तस्करी के नेटवर्क के कथित मुख्य स्रोत तक पहुंचने में सफल रही।

ओडिशा से गांजा लेकर आ रही कार से 37.940 किलो गांजा बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई 2026 को सिंघोड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सिल्वर रंग की जेट्टा कार क्रमांक MH 02 CD 3140 में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर तस्करी की जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन को पकड़ा।

वाहन की तलाशी के दौरान 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 18 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार, जिसकी कीमत छह लाख रुपये बताई गई है, और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत छह हजार रुपये है, को भी जब्त किया था। इस कार्रवाई में कुल 25 लाख 3 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।मामले में बिहार के कैमूर जिले के निवासी वाहन चालक श्रवण कुमार यादव (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।मोबाइल डेटा के विश्लेषण से मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिसप्रकरण की आगे की विवेचना के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चालक से मिली जानकारी और जब्त मोबाइल फोन के डेटा का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के आधार पर गांजा मंगाने के कथित मुख्य स्रोत के रूप में संग्राम उर्फ चंदन सिंह की पहचान की गई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से पुणे जिले के वाकर थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ की सीसीएल कॉलोनी में रह रहा था। उसे 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच पर जोर

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में अंतिम कड़ी तक जांच करने के साथ-साथ स्रोत, गंतव्य और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना की गई।इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करना है।

जब्त संपत्ति का विवरण:गांजा: 37.940 किलोग्राम — कीमत 18,97,000 रुपये।सिल्वर रंग की जेट्टा कार — कीमत 6,00,000 रुपये।दो मोबाइल फोन — कीमत 6,000 रुपये।कुल जब्त संपत्ति: 25,03,000 रुपये।स्रोत: कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला महासमुंद की प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 23 अक्टूबर 2026।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!