तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय से मांग किया हैं कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर किसान से 3100 रुपए सयर्थन मूल्य+ 470 रुपए तीन वर्ष में केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाएं गये एम एस पी योग 3570 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी करें क्योंकि महंगाई के कारण प्रति एकड़ धान की उपज की कीमत कई गुना बढ़ गई हैं, साथ भाजपा सरकार ने अपने घोषित समर्थन मूल्य में केन्द्र शासन द्वरा जारी तीन साल के बड़े एम एस पी को भी नहीं जोड़ा हैं जबकि पूर्व के सरकारो ने समर्थन मूल्य के साथ ही बड़े एम एस पी को जोडकर किसानों को भूगतान किया हैं। सरकार पटवारी हड़ताल और बड़े हुए एम एस पी को ना जोडकर मंडी में व्यापारियों के हाथ किसानों का धान बिकवाकर व्यापारियों को फायदा दिलाने का अवसर तलाश कर रही हैं तो किसान कांग्रेस यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस भी जमीन में और जो भी कृषि कर रहा हैं उनका नाम एग्रीटेक पोटल में होना चाहिए, पिछले साल की तरह पट्टाधारी किसान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दिए गए जमीन वाले किसानों का नाम एग्रीटेक पोटल में नहीं रखकर उनका धान खरीदने से सरकार अपना पिंड छुड़ाना चाहती हैं तो वह इस साल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, सरकार को सभी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस की मांग के अनुसार 1 नवम्बर से 3570 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के हिसाब से छत्तीसगढ़ के हर किसानों से खरीदने की मांग हमारी नहीं मानती तो छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते हुए हड़ताल घेराव एवं धरना प्रदर्शन करेगी,जिसकी शुरुआत 25 अक्टूबर से समस्त जिलों एवं ब्लाक मुख्यालय में किसान कांग्रेस के साथी धरना प्रदर्शन एवं घेराव करने के साथ किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिडिया विभाग प्रमुख गौरीशंकर पांडे एवं छग प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव श्याम मूरत कौशिक ने दिया।




