Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

शिक्षा जगत ने दी डी. एन. दीवान को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया याद।

विकास नंद/सर्वव्यापी

केपी इंटरनेशनल स्कूल, चट्टीगिरोला में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में भावभीनी विदाई एवं सहभोज समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्राचार्यों, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल ने कहा कि डी. एन. दीवान ने अपने कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों के प्रभावी संचालन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और समर्पण शिक्षा विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष भोजराज पटेल तथा प्राचार्य संघ के अध्यक्ष एच. डी. प्रधान ने दीवान के सरल, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने डी. एन. दीवान को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा कीं। भावुक माहौल के बीच सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, अधिकारियों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द और आत्मीयता का परिचय दिया। केपी इंटरनेशनल स्कूल, चट्टीगिरोला की ओर से उपस्थित सभी शिक्षकों का भी स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

समारोह में प्राचार्य संघ अध्यक्ष एस. डी. प्रधान, पेंशनर संघ अध्यक्ष भोजराज पटेल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष भोलानाथ नायक, संकुल समन्वयक संघ अध्यक्ष देवानंद नायक, छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष लव कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष ललित साहू, सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष गणेश चौहान, छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ अध्यक्ष लिंगराज देवांगन, दिव्यांग कर्मचारी संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, दिव्यांग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष चरण सिंह साहू, समस्त प्राचार्य, शैक्षिक समन्वयक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, केपी इंटरनेशनल स्कूल के संचालक, प्राचार्य तथा बीईओ कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजाराम पटेल ने किया।

कार्यक्रम की जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी ऋषि प्रधान एवं दुर्वादल दीप ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!