Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

5 अक्टूबर को सरायपाली नगरपालिका में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका सरायपाली में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं का निराकरण करने के साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर को नगरपालिका महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली तथा नगर पंचायत तुमगांव एवं पिथौरा में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 7 अक्टूबर को नगरपालिका महासमुंद एवं नगर पंचायत बसना में शिविर आयोजित होगा।

सरायपाली नगरपालिका के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव को नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिविर का प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के आवेदनों एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शिविर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!