Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जनदर्शन में फरियादें लेकर पहुंचे आमजन, कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं और मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने एक-एक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रतानुसार प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में धान बिक्री के लिए वसीयत के आधार पर आदेश जारी करने, सर्वेयर कार्य का मानदेय भुगतान, जामबाहरा से कोसमखार तक सड़क एवं पुलिया निर्माण, केशलडीह से कोसम नाला में पुलिया निर्माण तथा खीरसाली से केशलडीह तक वन भूमि में डब्ल्यूबीएम सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग से जुड़े आवेदन पहुंचे।इसी तरह राजस्व प्रकरणों में नाम सुधार, बंटवारा, नवीन खसरा, नक्शा दुरुस्तीकरण और डिजिटल पट्टा जारी करने से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए गए। बागबाहरा और तुमगांव में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने, बिजली बिल माफी, पेंशन, नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ, विद्युत खंभा हटाने तथा मकान की छत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग भी जनदर्शन में उठी।इसके अलावा हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर दिवंगत पटवारी के सेवाकाल की संपूर्ण राशि का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, आदिवासी जमीन के फर्जी नामांतरण, संलग्नीकरण, बोकरामुड़ा में बोरखनन, प्राकृतिक आपदा प्रकरण स्वीकृत करने, प्रमाणित नकल तथा रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिकों ने आवेदन सौंपे।

कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने जनदर्शन में आने वाले प्रकरणों के निराकरण को गंभीरता से लेने पर जोर दिया।

जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!