Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर लंगेह की मुस्तैदी से अलर्ट प्रशासन, खदान में फंसे 60 वर्षीय व्यक्ति सहित 6 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू..अगस्त की मॉक ड्रिल बनी आपदा में मददगार।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी मुस्तैदी का परिणाम ग्राम मुढ़ेना में देखने को मिला, जहां खदान में एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिलते ही बाढ़ बचाव दल नगर सेना महासमुंद को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय छुन्नू लाल यादव का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।जानकारी मिलते ही नगर सेना के बाढ़ बचाव दल ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए छुन्नू लाल यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अगस्त की मॉक ड्रिल बनी आपदा में मददगार

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर लगातार तैयारियों और अभ्यास पर जोर दिया जा रहा है। अगस्त माह में शहीद वीर नारायण सिंह कोडार डेम में आयोजित बाढ़ आपदा की मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ एवं नगर सेना की टीमों ने विभिन्न परिस्थितियों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का व्यावहारिक अभ्यास किया था।मॉक ड्रिल में रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया था। वर्तमान में भारी बारिश के बीच मुढ़ेना में हुई घटना के दौरान यही तैयारी और त्वरित रिस्पांस प्रशासन के लिए उपयोगी साबित हुआ।

भारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

जिले में खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए कलेक्टर लंगेह ने प्रशासनिक अमले को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगर सेना एवं अन्य बचाव दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रखा गया है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान खदान, नदी-नाले, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या संबंधित बचाव दल को सूचना दें।मुढ़ेना में नगर सेना की त्वरित कार्रवाई से 60 वर्षीय छुन्नू लाल यादव का सुरक्षित रेस्क्यू, भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन की मुस्तैदी और पूर्व तैयारियों का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!