Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर महासमुंद में पहल: 30 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी महासमुंद की ओर से 1 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए मानवीय सेवा में योगदान दिया।कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति संदीप दीवान, उपाध्यक्ष पारस चोपड़ा, सदस्य आर.डी. अन्वर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहने एवं सिविल सर्जन डॉ. बसंत कुमार माहेश्वरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति संदीप दीवान ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से आगे आकर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की, ताकि आवश्यकता के समय मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके।सीएमएचओ डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से नियमित रक्तदान कर इस मानवीय सेवा में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के साथ ही रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!