
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
45वी राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 बालक एवं बालिका का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक, हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के मेजबानी मे भिलाई सेक्टर 4 बॉल बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में आयोजन किया जा रहा, जिसमें बिलासपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के 1 बालिका जॉन अलीना, और 3 बालक खिलाड़ी लियान टोप्पो, जैक तिग्गा, जोएल टोप्पो का चयन हुआ है, साथ ही बिलासपुर के सूरज नायक को बालक टीम का कोच बनाया गया है, यह 4 चारो खिलाड़ी मां शारदा मंदिर रेलवे खेल मैदान सिरगिट्टी के खिलाड़ी हैं, बिलासपुर के बॉल बैडमिंटन कोच सूरज नायक इनको प्रशिक्षण देते है मां शारदा मंदिर रेलवे खेल मैदान सिरगिट्टी में, इन चारो खिलाड़ियों ने भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था बिलासपुर जिले के लिए, बालक टीम ने प्रथम और बालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था इस वर्ष, इस आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन सब जूनियर टीम में हुआ है, साथ ही बिलासपुर बॉल बैडमिंटन टीम कोच सूरज नायक का भी चयन छत्तीसगढ़ बालक टीम के कोच के रूप में हुआ है, सूरज नायक जी मुढ़ीपार बिल्हा में व्यायाम शिक्षक है, साथी ही ये तीनो खिलाडी सेंट यूजिन स्कूल मुढ़िपार के विद्यार्थी हैं, इन चारो खिलाड़ियों के चयन से ख़ुश हो कर माँ शारदा मंदिर बॉल बैडमिंटन मैदान के आदरणीय नवीन सिंह सर, बिलासपुर बॉल बैडमिंटन टीम के आशीष साहू, मनीष बघाड़े, संजीव साहू, विपुल वर्मा, विनीत वर्मा, श्रीकांत बघाड़े, मनीष साईंरे, एम. रवि, विल्सन पाल, भारत ने प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है!




