Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद—दो तस्कर गिरफ्तार।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार समेत कुल 81 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिले में लगातार वाहन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध इनोवा कार क्रमांक MH 04 GM 8841 महासमुंद जिले की सीमा में प्रवेश कर रही है।सूचना मिलते ही थाना बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की। वाहन के पहुंचते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनोवा कार से 132 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा के तुमुड़ीबंध, जिला कंधमाल से गांजा लेकर महाराष्ट्र के पुणे जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुणे के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश बाजे (42) पिता रामदास बाजे, निवासी पिपलवंडी, थाना अनेपारा, जिला पुणे, महाराष्ट्र तथा विपुल भालेराव (36) पिता रामचंद्र भालेराव, निवासी कलंब, तालुका आंबेगांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।81.20 लाख रुपए की संपत्ति जब्तपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 132 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 66 लाख रुपए, करीब 15 लाख रुपए कीमत की इनोवा कार तथा 20 हजार रुपए कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 81 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।

महासमुंद पुलिस के अनुसार, सटीक मुखबिर सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते गांजा तस्करी के इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच करते हुए तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!