Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सेवा संकल्प अभियान में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया श्रमदान, बंधवा तालाब में स्वच्छता और वृक्षारोपण से दिया जल-पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान, जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगरपालिका, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिले के सभी नगरीय निकायों में भी जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण की गतिविधियां आयोजित की गईं।कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य निधि चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वयं श्रमदान किया। जनप्रतिनिधियों ने हाथों में झाड़ू लेकर तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कचरे और अपशिष्ट पदार्थों की सफाई की तथा नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि साहू सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि जल स्रोत हमारे जीवन का आधार हैं। इनकी स्वच्छता एवं संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तालाब, कुएं और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा उनमें कचरा जाने से रोकने से आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल का विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संरक्षण, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का उचित निपटान तथा अधिक से अधिक पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया।विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही प्रभावी रूप से संभव है। तालाब हमारे पारंपरिक जल स्रोत हैं और इनके संरक्षण से भूजल स्तर बनाए रखने के साथ पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने नागरिकों से तालाब एवं अन्य जल स्रोतों में कचरा, प्लास्टिक और गंदगी नहीं डालने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।स्वच्छता अभियान के पश्चात बंधवा तालाब परिसर में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, जल का अपव्यय रोकने तथा उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!