
विकास नंद/सर्वव्यापी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरायपाली स्थित अटल परिसर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपों से रोशन किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा पखवाड़े के रूप में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में महासमुंद जिले में करीब 6 लाख आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।जिले में शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जा रहा है।
दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देने के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की जा रही है।
सरायपाली का अटल परिसर भी इस आयोजन के दौरान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। परिसर में प्रज्ज्वलित दीपों ने सेवा और जनभागीदारी के संदेश को जीवंत किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।



