Newsछत्तीसगढ़

36 लाख आशीर्वाद के दीपों से रोशन होगा छत्तीसगढ़, पीएम मोदी का जन्मदिन बनेगा सेवा संकल्प का पर्व।

विकास नंद/सर्वव्यापी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए प्रदेशभर में 36 लाख आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अभियान को लेकर भाजपा संगठन ने प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी संभागीय, जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा।उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि बस्तर में सेवा संकल्प अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा। बस्तर के गांव-गांव में आशीर्वाद के दीप जलाकर लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।प्रदेश में 36 लाख दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!