
विकास नंद/सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, जिला शाखा महासमुंद के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में विकासखंड बसना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी विकास विभाग के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान एवं समयमान वेतनमान एरियर्स राशि का समय पर भुगतान नहीं होने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए चुनाव भी कराया गया। सर्वसम्मति से लालसिंह खुटे को ब्लॉक अध्यक्ष तथा कांशीराम यादव को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष उमेश साहू, जिला सचिव नंदकुमार देवदास, जिला उपाध्यक्ष मंतराम कन्नौजे, जिला कोषाध्यक्ष अनूप कुमार यादव, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष बेदलाल साहू, मीडिया प्रभारी कुलेश्वर साहू, बसना ब्लॉक सचिव सुंदर सिंह सिदार सहित रीता यदु, रीता बेहरा, प्रिय मंजरी कुमार, मानक दास, हेमलाल प्रधान, कांशीराम यादव, कीर्तन लाल देवांगन, जगदीश साहू, कौशल प्रसाद साहू, मनोरंजन प्रधान, अर्जुन सिदार, लोकेश यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को उपस्थित कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह खुटे ने कहा कि वे संघ के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे और ब्लॉक के सभी कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे।वहीं उपाध्यक्ष कांशीराम यादव ने सभी कर्मचारियों को साथ लेकर ब्लॉक में संघ की नीतियों एवं निर्देशों का पालन करने और कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।




