Newsछत्तीसगढ़

अंबेडकर जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों पर हो कठोर कानूनी कार्रवाई — छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने सौंपा ज्ञापन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

भीमराव अंबेडकर चौक, जेल रोड स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ एवं आपत्तिजनक कृत्य किए जाने के मामले को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा के साथ यह कृत्य अत्यंत निंदनीय होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला गंभीर कृत्य है।संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले को महज शरारत मानकर खानापूर्ति न की जाए, बल्कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध लागू सभी प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाए। घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज तत्काल जब्त कर सुरक्षित किए जाएं तथा फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पुलिस इस बात की गहन जांच करे कि घटना के पीछे किसी व्यक्ति या समूह की सुनियोजित साजिश तो नहीं है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सामाजिक वैमनस्य, तनाव या अशांति फैलाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया है, तो उसके विरुद्ध भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर ऐसी प्रभावी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा करने का साहस कोई न कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!