जियाउद्दीन खान, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर झेरिया यादव समाज जिला मुंगेली द्वारा ग्राम संगवाकापा में प्रथम वर्ष भव्य दही हांडी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता झेरिया यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तीरथ यादव, जिला अस्पताल मुंगेली के डॉ. निखिल यादव सहित अनेक सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला न्यायालय मुंगेली के सतीष यादव, कवर्धा की सब इंस्पेक्टर चित्ररेखा यादव, कोरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज यादव, जिला पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल परिहार, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रमेश यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामकरण यादव, सेवा सहकारी समिति बेलपान के अध्यक्ष गरिया यादव, सर्व यादव समाज तखतपुर के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, ग्राम पंचायत संगवाकापा की सरपंच सरस्वती ध्रुव, कोरिया यादव समाज बेमेतरा के जिलाध्यक्ष हेमकांत यादव, जनपद सदस्य सुरदा राजकुमारी राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे।आयोजन के तहत सुबह 11:30 बजे से 12:15 बजे तक समाज प्रमुखों का सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण जी की आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।दही हांडी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार राशि रखी गई है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए 3100 रुपये की पुरस्कार राशि उर्मिला रमेश यादव द्वारा प्रदान की जाएगी।यह आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम संगवाकापा स्थित गौठान परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त झेरिया यादव समाज जिला मुंगेली द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने जिलेवासियों एवं सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



