Newsछत्तीसगढ़

नगरीय निकायों के पेंशनरों को बढ़ी महंगाई राहत, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ.. पढ़ें पूरी खबर।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए महंगाई राहत में वृद्धि की है। इसके तहत सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा।उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने महंगाई राहत में वृद्धि संबंधी पत्र जारी किया है। यह पत्र नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को भेजा गया है।विभाग ने 1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत की दर में वृद्धि की है। इस अवधि में सातवें वेतनमान के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनधारियों को 55 प्रतिशत, जबकि छठवें वेतनमान के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनधारियों को 252 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।महंगाई राहत में इस वृद्धि से नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!